{"_id":"594e5e8c4f1c1b42638b45cb","slug":"eight-year-old-innocent-dies-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र के दाता नगर में बिजली का करंट लगने से एक मासूम की मौत हो गई। आठ वर्षीय मासूम कूलर का स्विच लगा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, शास्त्री नगर स्थित दाता नगर में रहने वाला आर्यन शनिवार को घर पर कूलर का स्विच लगा रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली का करंट लगने से वह इसकी चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे तुरंत जेएलएन अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आर्यन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आर्यन की मौत से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।