फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Drones are seen on rooftops, stone-bricks!

जयपुर उपद्रव: ड्रोन से पता चला, हमलावरों ने छतों पर इकट्ठे कर रखे हैं पत्थर

Sat, 09 Sep 2017 02:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 09 Sep 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
Drones are seen on rooftops, stone-bricks!
demo pic
रामगंज थाना इलाके में हुए बवाल पर पूरी तरह काबू पाने के लिए पुलिस और प्रशासन की तरफ से प्रयास जारी हैं। किसी भी तरह की आशंका से निपटने के लिए नीचे ही नहीं ऊपर भी निगरानी कर दोहरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ड्रोन से इलाके की निगरानी भी शुरू कर दी है। इस निगरानी में पुलिस भी एकबारगी सकते में आ गई। ड्रोन से हुई निगरानी में नजर आया कि इलाके की घरों की छतों पर पत्थर और ईटें जमा थीं। ऐसे में दोबारा से इस तरह की घटना की पुनरावृति की आशंका पुलिस को बनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने घरों में शांति समिति की बैठक भी बुलाई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कल रात हालात बेकाबू हुए, तो पुलिस प्रशासन ने तड़के ही कर्फ्यू लगा दिया। चार थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। इलाके की गलियों और मुख्य सड़कों पर गश्त भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

मोहल्लों में जाकर करेंगे समझाइश

Drones are seen on rooftops, stone-bricks!
भारी पुलिस बल किया तैनात - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने रामगंज थाने में शांति समिति की बैठक भी बुलाई। शांति समिति की  बैठक में पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल भी पहुंचे। समिति की बैठक में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। जानकारी के मुताबिक अब शांति समिति के सदस्य इलाके के मोहल्लों में जाकर लोगों से बात कर समझाइश करेंगे।

गौरतलब है कि कल रात जयपुर के रामगंज थाना इलाके में एक युवक के पुलिस की लाठी लगने पर बवाल हो गया। सैंकड़ों की भीड़ जमा हो गई, लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और गाड़ियां फूंक दी। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस छोड़े और फायर भी करना पड़ा। जिसमें एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed