{"_id":"59a6a0024f1c1b1d278b4847","slug":"disaster-management-fails-to-find-ayush-in-kartarpura-nala-now-help-of-pandits","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में बहे आयुष को तलाशने में आपदा प्रबंधन फेल, अब पंडितों की मदद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में बहे आयुष को तलाशने में आपदा प्रबंधन फेल, अब पंडितों की मदद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
तलाश में जुटे सिविल डिफेंस के जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश के दौरान नाले के तेज बहाव में बहने वाले आयुष गर्ग का छह दिन बाद भी पता नहीं चला है। परिजन अब तांत्रिक की मदद से ले रहे हैं।
आयुष की तलाश में आपदा प्रबंधन विभाग और सिविल डिफेंस के जवान जुटे हुए है। ड्रोन कैमरे और स्निफर डॉग्स की मदद से आयुष की खोज की, लेकिन अभी तक प्रशासन खाली हाथ है।
इसी बीच, आयुष के परिजन और रिश्तेदारों ने टोंक रोड पर दो बार रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया था। प्रशासनिक असफलता पर आक्रोश व्यक्त किया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर कुछ लोगों को पकड़ा भी था। वहीं, अब मिल रही जानकारी के अनुसार आयुष के परिजनों ने प्रशासन के राहत कार्यों से उम्मीद छोड़ चुके है और अब खुद तंत्र-मंत्र करने वाले पंडितों की मदद ले रहे है। बताया जा रहा है कि आज परिजन ऐसे किसी व्यक्ति को लेकर आज करतारपुरा नाले पर भी गए।
गौरतलब है कि जयपुर में बरकत नगर किसान मार्ग निवासी आयुष गर्ग 25 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दिन करतारपुरा नाला पुलिया से गुजर रहा था। उस दिन तेज बारिश से नाले में तेज बहाव था। इससे आयुष की कार भी तेज बहाव में नाले में गिर गई। तब आयुष ने कार से निकलकर बाहर निकलने की पूरी कोशिश की। वह कार के बोनट पर चढ़ गया। लेकिन नाले के तेज बहाव में कार फिर से पलट गई और तब आयुष का हाथ कार से छूट गया। इसके बाद वह तेज बहाव में बह गया। इसके बाद उसका पता नहीं चला।