{"_id":"5a1ec1314f1c1b74698bec7c","slug":"dgp-ajit-singh-will-be-retired-tomorrow-35-police-offiicers-will-be-rewarded","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित होंगे 35 पुलिस अधिकारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित होंगे 35 पुलिस अधिकारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस परेड
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में पुलिस महानिदेशक अजीत सिंह के सेवानिवृत होने के मौके पर 30 नवम्बर को सुबह उनके सम्मान में राजस्थान पुलिस अकादमी परिसर स्थित परेड ग्राउण्ड में सेरेमोनियल परेड़ आयोजित होगी।
इसमें राजस्थान पुलिस की छह टुकड़ियां परेड़ कमांडर दीपक यादव के नेतृत्व में सेन्ट्रल बैण्ड की मधुर स्वर लहरियों के साथ कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट कर सलामी देंगी। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था एनआरके रेड्डी ने बताया कि इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिये प्रशस्ति डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा सम्मान
राजस्थान पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी रेड्डी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जिला सीकर विनीत कुमार राठौड, जिला श्रीगंगाानगर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार महावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,आरपीए अनुकृति उज्जैनिया, सहायक पुलिस उपायुक्त, बस्सी पुष्पेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस उपायुक्त, चाकसू वीरसिंह शेखावत, पुलिस निरीक्षक जिला झुन्झुनूं मदन लाल कड़वासरा, उपनिरीक्षक एसीबी, उदयपुर दिलीप सिंह झाला, उप निरीक्षक, आरपीए महेश कुमार, उप निरीक्षक आरपीटीसी मंजू चौधरी, प्लाटून कमाण्डर आरपीए हवासिंह, सहायक उपनिरीक्षक महेश कुमार को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा हैडकांस्टेबल सर्वराम दयाल व कुन्दन कुमार एवं कांस्टेबल मोहम्मद यूनुस, राजाराम गुर्जर, विश्रामसिंह गुर्जर, अमर सिंह जाट, प्रधान गुर्जर, हरेन्द्र जाखड़, शिवराज, मोहन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, सन्त कुमार, सुभाष चन्द्र, प्रेम चन्द, झाबरमल, मुकेश कुमार, ओम प्रकाश, जितेन्द्र कुमार, कायमदीन व मोहन लाल तथा कांस्टेबल घुड़सवार जितेन्द्र कुमार को पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इन दो श्वानों को मिलेगा पदक
डॉग स्क्वॉयड
- फोटो : demo
इस दौरान सीआईडी, सीबी, राजस्थान, जयपुर के डाॅग स्क्वाड एवं पुलिस के प्रमुख सहयोगी रहे बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के 2 श्वानों लीमा व डेल्टा को भी प्रशस्ति डिस्क व प्रशस्ति रोल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।