{"_id":"59564a064f1c1b775c8b49e4","slug":"death-of-two-and-a-half-years-boy-due-to-drowning-in-the-reservoir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाशय में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलाशय में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
गुलाब सागर जलाशय, जोधपुर
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर शहर के एक वर्षों पुराने जलाशय में डूबने से करीब ढाई साल के मासूम बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
फिलहाल पुलिस मौत को संदिग्ध मानते हुए इस पहलु पर जांच कर रही है कि बच्चा अपने घर से कुछ दूर जलाशय तक अकेला कैसे पहुंचा। हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। जोधपुर पुलिस के अनुसार मरने वाला ढाई साल का मासूम सुल्तान था। वह गुलाब सागर जलाशय के पीछे हनुमान मंदिर भद्राजून की हवेली के पास रहने वाले इमरान का बेटा था। आज अल सुबह सुल्तान के गुलाब सागर में डूबने से मौत होने की सूचना मिली थी। इस पर थानाप्रभारी इंद्रसिंह सुबह करीब साढ़े 7 बजे मौके पर पहुंचे। वहां सुल्तान के परिजनों द्वारा उसके शव को निकलवा कर घर ले जाने का पता चला।
मामला संदेहास्पद लगने पर पुलिस भी घर पहुंच गई। शव को एमजीएच अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल सुल्तान के घरवालों ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। प्रारंभिक पुलिस पड़ताल में सामने आया कि ढाई वर्षीय सुल्तान आज सुबह पांच बजे तक अपने दादा के पास सो रहा था। इसके बाद दादा ने उसे देखा तो वह नजर नहीं आया। तब परिजनों को बताया।इसके बाद परिजनों ने तलाश किया तो सुल्तान का शव गुलाब सागर में डूबा मिला।