{"_id":"599d36a94f1c1b71568b4af0","slug":"death-of-devotees-due-to-drowning-in-salmasagar-pond-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालम सागर तालाब में डूबने से श्रद्धालू की मृत्यु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सालम सागर तालाब में डूबने से श्रद्धालू की मृत्यु
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालु की डूबने से मृत्यु
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामदेवरा में दर्शन करने जा रहे एक श्रद्धालु की सालम सागर तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय प्रबंधन ने गोताखोरों की मदद से मशक्कत के बाद डूबे व्यक्ति के शव को बाहर निकलवाया।
यह मामला राजस्थान के जैसलमेर जिले में पोकरण की है। हादसे का शिकार पाली का रहने वाला दिनेश था। वह बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए रामदेवरा की पदयात्रा में जा रहा था। रास्ते में दिनेश और उसके साथी रामदेवरा से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित सालम सागर तालाब पहुंचे। जहां दिनेश तालाब में स्नान करने उतर गया। वहां गहराई होने से तालाब में डूबने लगा। यह देखकर पास ही मौजूद साथी चिल्लाने लगे। लेकिन साथी दिनेश को बाहर निकालकर नहीं ला सके।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। वहां बड़ी मशक्कत के बाद दिनेश के शव को तालाब से बाहर निकाला। उसकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिचितों को सौंप दिया।