{"_id":"591d5d614f1c1b8351f248cc","slug":"dead-body-found-in-ignp","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी नहर से निकाला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंदिरा गांधी नहर से निकाला युवक का शव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 May 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
जैसलमेर जिले के नाचना नहरी क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर में गिरे एक युवक का शव करीब 45 घण्टे की मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार को निकाला गया। नहर से निकाले गए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
जानकारी के अनुसार, 1185 आरडी पर मंगलवार की सायं कपड़े धोते समय मुकेश का पांव फिसलने से वह नहर में गिर गया था। नागौर जिले की मूंडवा तहसील का रहने वाला युवक सोलर प्लांट में कार्यरत था। सूचना मिलते ही गोताखोरों व स्थानीय लोगों ने शव को खोजने का प्रयास किया, लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल पाई। इसके बावजूद गोताखोरों ने अपनी कोशिश जारी रखी और बृहस्पतिवार को युवक का शव निकालने में कामयाबी हासिल हुई।