{"_id":"5a1295b44f1c1bd1408b7c9d","slug":"cut-off-the-head-of-the-young-woman-sacked-stones-with-a-corpse-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती का सिर काटा, लाश को बोरे में बंद कर यूं लगाया ठिकाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का सिर काटा, लाश को बोरे में बंद कर यूं लगाया ठिकाने
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
हत्या का सनसनीखेज मामला
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती की सिर काटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद हत्यारे ने लाश को एक बोरे में डाल कर भारी भरकम पत्थर भी भर दिए। इसके बाद बोरे को बांध में फेंक दिया।
इस युवती का सिर ने नहीं मिलने से शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। यह सनसनीखेज वारदात है राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले की। जहां रठांजनाथाना इलाके में स्थित झांतला बांध के किनारे पर एक बोरे में युवती की सिर कटी हुई लाश मिली।
पुलिस के मुताबिक रविवार को झांतला डेम के पास बने मोक्षधाम में कुछ लोग किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। जहां लोगों को बांध के किनारे एक बोरा नजर आया। इसमें हाथ बाहर निकल रहा था। ऐसे में संदेह होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब थानाप्रभारी भगवानलाल और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।

एमपी की रहने वाली महिला का भी हो सकता है शव
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
बोरे को खोलकर देखने पर उसमें से सिर कटा हुआ एक युवती का शव मिला। बोरे में पत्थर भी भरे हुए थे। थानाप्रभारी के मुताबिक जिस जगह बांध है। वह राजस्थान-मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर है। इससे अंदेशा है कि शव एमपी की रहने वाली महिला का भी हो सकता है। लाश करीब दो-तीन दिन पुरानी हो सकती है।
पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती का सिर काटकर हत्या की गई। इसके बाद पहचान और साक्ष्य छिपाने के लिए धड़ को बोरे में डालकर बांध में फेंक दिया गया। इसमें पत्थर भी भर दिए ताकि बोरा पानी में डूबा रहे।
मृतका के दाहिने हाथ की कलाई पर हिंदी भाषा में ओम, भाई लिंबू, बेन मांगुड़ी नाम गुदे हुए है। उसने लहंगा-ओढ़नी पहन रखा था। पानी में डूबा रहने से शव का हिस्सा काफी गल चुका है। प्रतापगढ़ पुलिस पड़ौसी राज्य की पुलिस से मदद ले रही है और आसपास के इलाके से गुम युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है।