फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Crores of rupees for thieving from unemployed

ज्वॉइनिंग से पहले घर बैठे वेतन, अप्लाई करने से पहले जान लें पूरा मामला

Mon, 21 Aug 2017 07:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 21 Aug 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
Crores of rupees for thieving from unemployed
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
रईस से नजर आने वाले एक शख्स ने बेरोजगारों को तगड़ा झांसा दिया। उसकी बातों में आकर सैंकड़ों युवकों ने फर्जी नौकरियों के लिए आवेदन किया और उसके लिए करोड़ों रुपए जमा भी करा दिए। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के दो शहर जोधपुर और नागौर से जुड़ा है। यहां के सैकड़ों युवकों को नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र थमा कर उनसे करोड़ों रुपए बटोर एक युवक फरार हो गया था। जांच में युवक का नाम तरुण उपाध्याय सामने आया। 
विज्ञापन


आरोपी ने आज जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में अपने आप को सरेंडर किया है। कई अफसरों को भी उसने गुमराह किया। वह अफसरों से मिलाने बेरोजगारों को साथ ले जाता। जगुआर-मर्सिडीज कारें दिखाता व नौकरी की बात के लिए फाइवस्टार होटल में बुलाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूं करवा देता था शांत

Crores of rupees for thieving from unemployed
डेमो - फोटो : demo pic
दरअसल, आरोपी केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी के बहाने ठगी कर रहा था। वह बेरोजगार युवकों से मोटा पैसा लेकर केंद्र व राज्य सरकार के फर्जी नियुक्ति पत्र देता। ज्वॉइनिंग से पहले घर बैठे वेतन का झांसा, मोबाइल, बाइक दे शांत करवा देता। दो साल में वह 198 युवकों से 5.67 करोड़ ठग चुका है।

भंडाफोड़ होने लगा तो गायब हो गया व परिजनों से पीड़ितों पर प्रतापनगर थाने में अपहरण का मुकदमा करवा दिया। उधर पीड़ित भी शास्त्रीनगर थाने गए पर उनका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी ठग से पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed