{"_id":"59b0017c4f1c1bef7f8b45d3","slug":"container-collided-with-truck-standing-on-highway-death-of-innocent-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराया कंटेनर, मासूम बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराया कंटेनर, मासूम बच्ची की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Sep 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस हाइवे पर आज एक सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा जयपुर में सीकर रोड नंबर 5 पुलिया के पास हाइवे पर हुआ।
जानकारी के अनुसार आज तड़के साढ़े पांच बजे एक कंटेनर अजमेर से जयपुर की तरफ आ रहा था। तेज रफ्तार कंटेनर एक्सप्रेस हाइवे पर किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर में सवार एक व्यक्ति और उसकी पांच साल की बेटी केबिन में ही फंस गए। वे बाहर नहीं निकल सके। इससे मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि कंटेनर चालक गंभीर घायल हो गया।
उसे तत्काल आसपास के लोगों ने मदद कर बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मुरलीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वहां से निकल गया। मामले की जांच दुर्घटना अनुसंधान ईकाई पश्चिम कर रही है।