फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Container and truck collide, two people die

कंटेनर व ट्रक की भिडंत, दो जनों की मौत

Tue, 25 Jul 2017 04:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 25 Jul 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
Container and truck collide, two people die
कंटेनर व ट्रक की भिडंत - फोटो : Amar Ujala
नेशनल हाइवे पर आज एक कंटेनर और ट्रक की भिडंत हो गई। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा दो जने घायल हो गए।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक के कैबिन के परखच्चे उड़ गए। वहीं कंटेनर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान हाइवे पर कुछ देर यातायात बाधित रहा।

यह हादसा राजस्थान में चूरू जिले के राजगढ़ थाना इलाके में हादसा हुआ। आज नेशनल हाइवे नंबर 52 पर राजगढ़ से करीब दो-तीन किलोमीटर दूरी पर हिसार की ओर से आ रहा तेज रफ्तार एक कंटेनर दूसरी दिशा से आ रहे ट्रेलर से टकरा गया। इससे कंटेनर के ड्राइवर और हेल्पर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा दो जने घायल हो गए। इनमें एक घायल को हिसार और दूसरे को चुरु भेजा गया है।
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने दोनों शवों को राजगढ़ के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक कंटेनर मध्यप्रदेश से आ रहा था। जिसमें सेव भरे हुए थे। भीषण टक्कर की वजह से सड़क पर बिखर गए। इनमें कुछ स्थानीय लोग और राहगीर इन सेवों को उठाकर भी ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed