{"_id":"594bd36c4f1c1b933e8b462a","slug":"coaching-instructor-has-committed-suicide-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग संचालक ने फंदा लगाकर मौत को गले लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग संचालक ने फंदा लगाकर मौत को गले लगाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के वैशाली नगर इलाके में एक कोचिंग संचालक ने बुधवार देर रात घर पर फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवा कर अस्पताल में रखवाया।
पुलिस के अनुसार, चालीस वर्षीय ब्रजभूषण सेक्टर 9, चित्रकूट वैशाली नगर का रहने वाला था। रात करीब 11:30 बजे उनकी पत्नी अपने कमरे में पहुंची तब वह फंदे से लटका मिला। यह देखकर ब्रजभूषण की पत्नी गश खाकर गिर पड़ी। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।एसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक एक कोचिंग सेंटर चलाता था। रात को दंपती की आपस में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ब्रजभूषण अपने कमरे में चले गए और फंदा लगा लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। वह रोबोटिंग का कोर्स करवाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।