{"_id":"58fc43064f1c1b922e8b4ac0","slug":"child-helpline-stopped-a-marriage-of-14-year-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 वर्षीय नातिन की नाना नानी ने 80 हजार में तय की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 वर्षीय नातिन की नाना नानी ने 80 हजार में तय की शादी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 23 Apr 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
child marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में एक ऐसा बाल विवाह रोका गया जिसमें एक 14 साल की बच्ची का खुद उसके नाना—नानी ने शादी के लिए सौदा कर डाला था।
बाल विवाह को रुकवाने गई पुलिस और चाइल्ड हैल्पलाइन की टीम को नशे में धुत्त बालिका के नाना—नानी ने सबको देख लेने की धमकी दे डाली जिसके बाद उन्हें जैसे तैसे शांत कराया गया।
जानकारी के अनुसार चाइल्ड हैल्पलाइन कोटा को अनंतपुरा इलाके से एक शख्स ने फोन पर बालिका के बाल विवाह कराए जाने की सूचना दी जिसके बाद टीम पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। बालिका के नाना नानी ने उसकी शादी 80 हजार रूपए में बूंदी के भैरुंपुरा एक परिवार में तय की थी और ये शादी 30 अप्रैल को होने वाली थी।
पुलिस और चाइल्ड हैल्पलाइन द्वारा रिकॉर्ड खंगाले जाने पर लड़की के नाबालिग होने का पता लगा। मामले में यह भी सामने आया कि 14 वर्षीय बालिका के माता पिता अब साथ में नहीं रहते वहीं उसकी मां ने दूसरी शादी कर रखी है। लड़की को बचपन से ही उसके नाना नानी ने पाला है।
विज्ञापन
नाबालिग के बाल विवाह की घर में तैयारियां जोरो पर थी बकायदा शादी का कार्ड भी छप चुका था। वहीं रोजाना की तरह औरतें गीत गाने भी आती थी और साथ में ही रस्में निभाने का काम भी हो रहा था। चूंकि घर में शादी लायक कोई भी इंसान नहीं रहता था इसलिए सूचना देने वाले व्यक्ति को नाबालिग की शादी कराए जाने का शक हुआ।