{"_id":"5a194e1a4f1c1b72548bf48f","slug":"child-dead-body-found-in-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7 साल के बेटे को इस हाल में देखकर चीख उठी मां, ये है मामला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7 साल के बेटे को इस हाल में देखकर चीख उठी मां, ये है मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Nov 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आज सुबह मां शौच के लिए गई तो अपने सात साल के बेटे की हालत देखकर चीख उठी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
अजमेर के किशनगढ़ स्थित मार्बल मण्डी में 7 साल के बच्चे का गला काटकर मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
गांधीनगर थाना प्रभारी भागसिंह ने बताया कि बिहार निवासी दुलारी देवी, उसका 7 साल का बेटा फूला कुमार और जेठ बजरंगी वन्स मार्बल में रहकर मजूदरी करते हैं। दुलारी के पति नवीन शर्मा की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दुलारी का बेटा फूला बीती रात करीब 9 बजे अचानक लापता हो गया। फूला को आस-पास के इलाके में तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिला।

Trending Videos
...और चीख उठी मां
demo pic
इसके बाद जब दुलारी अलसुबह शौच के लिए मार्बल फैक्ट्री के पास ही गई तो उसे बच्चे की गला कटी लाश मिली। यह नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी चीख पुकार सुनकर मार्बल फैक्ट्री के अन्य श्रमिक वहां आए और पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी भाग सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर टीम से जांच करवाई गई है। साथ ही, अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उन्होंने बताया कि अब फैक्ट्री के श्रमिकों सहित अन्य से पूछताछ जारी है।