{"_id":"5908331b4f1c1bcc3a442ebc","slug":"child-abuse-case-in-jaipur-accused-make-a-porn-video-and-send-whatsup","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगों ने मंदबुद्धि बालक से किया सामूहिक कुकर्म, वीडियो किया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिगों ने मंदबुद्धि बालक से किया सामूहिक कुकर्म, वीडियो किया वायरल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 02 May 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
child abuse
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के सांगानेर इलाके में दो बाल अपचारियों द्वारा एक नाबालिग से सामूहिक कुकर्म कर उसका अश्लील मोबाइल वीडियो बनाने और फिर व्हाट्सअप मैंसेजर पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात का पता चलने पर बच्चे के पिता ने सांगानेर थाने में पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस ने केस में नामजद दोनों बाल अपचारियों को पकड़ लिया। उन्हें पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इनकी उम्र करीब 16 साल है। मामले की पड़ताल सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि करीब 13 वर्षीय पीड़ित बालक अपने परिवार के साथ सांगानेर में रहता है। पीड़ित बच्चे के माता पिता मजदूरी करते हैं। वह बच्चा थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है। दो दिन पहले बच्चा घर पर अकेला था। उसके माता पिता काम पर चले गए। पीछे से मोहल्ले के पास रहने वाले दोनों बालअपचारियों ने उस बच्चे को बाजार से कुछ खिलाकर लाने का बहाना किया और अपने साथ ले गए।
इसके बाद सूनसान जगह पर एक दीवार की आड़ में दोनों ने पीड़ित बालक से अप्राकृतिक यौन शोषण किया। फिर बारी बारी से अपने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने बच्चे को धमका दिया और उसे छोड़कर घर चले गए। घटना के बाद बच्चे ने रोते हुए परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन सांगानेर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने तत्काल पड़ताल शुरु कर दोनों बाल अपचारियों को पकड़ लिया।