{"_id":"5a3695c64f1c1bee6a8b458d","slug":"chennai-police-s-wanted-wife-arrested-inspector-killed-due-to-shotgun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई पुलिस के वांटेड की पत्नी गिरफ्तार, इंस्पेक्टर की हुई थी गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन्नई पुलिस के वांटेड की पत्नी गिरफ्तार, इंस्पेक्टर की हुई थी गोली लगने से मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
चेन्नई पुलिस के शहीद इंस्पेक्टर एस.पेरियापंडी
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड लूट की वारदात में शामिल वांटेड को पकड़ने आई चेन्नई पुलिस पर हमला करने के मामले में पुलिस की धरपकड़ जारी है। मुख्य आरोपी नाथूराम की पत्नी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नाथूराम अभी फरार है।
गौरतलब है कि नाथूराम को पकड़ने के प्रयास में हुए हमले के दौरान चेन्नई पुलिस के इंस्पेक्टर की उनकी ही साथी इंस्पेक्टर की रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक जिला पाली दीपक भार्गव ने बताया कि चेन्नई पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में वांटेड आरोपी नाथूराम पिंडेल की पत्नी मंजू को आज जैतारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
एसपी भार्गव के मुताबिक पुलिस थाना ट.4 राजामंगलम चैन्नई सिटी के मुकदमा न0 1181/2017 धारा 454,380 आईपीसी में फरार मुलजिम नाथूराम को पकड़ने तीन दिन पहले चेन्नई पुलिस टीम पाली जिले के जैतारण में स्थित एक गांव में आई थी।

इस तरह पकड़ी गई वांटेड की पत्नी
revolver
- फोटो : Demo pic
जहां ईंट भट्टे में नाथूराम के होने की सूचना पर चेन्नई पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी नाथूराम और उसके परिजनों ने हमला कर दिया। तब चेन्नई पुलिस टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी ने गोली चलाई, लेकिन यह गोली के चेन्नई पुलिस के इंस्पेक्टर पेरिया पांडियन के लग गई। इससे उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद चेन्नई पुलिस ने पुलिस थाना जैतारण जिला पाली राजस्थान में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वांंछित मुल्जिम नाथूराम पिण्डेल की पत्नी मंजू निवासी रामावास खुर्द तथा दीपाराम जाट निवासी खारीयानींव की तलाश में जैतारण थानाप्रभारी भंवरलाल चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी।
जिन्होंने अलग-अलग जगह दबिश देकर आज मुखबीर की सूचना व तकनीकी सहायता से पीछा कर फरार आरोपी मंजू को पुलिस थाना पिपाड़ सिटी के गांव मालावास से गिरफ्तार कर लिया। वह मालावास निवासी इन्दाराम वैष्णव के घर में छिपी हुई थी। अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।