{"_id":"59e9349b4f1c1bf4688b676d","slug":"chain-snatcher-became-the-brother-who-sold-the-vegetable-know-the-whole-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सब्जी बेचने वाले दो भाई बन गए चेन स्नैचर, जानिए पूरी कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी बेचने वाले दो भाई बन गए चेन स्नैचर, जानिए पूरी कहानी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 20 Oct 2017 05:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने ऐसे दो जनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिन्होंने महिलाओं की चेन तोड़कर उनका चैन छीन लिया था। दोनों आरोपी रिश्ते में भाई है।
घटना राजस्थान के जयपुर जिले से जुड़ी हुई है। यहां वैशाली नगर थाना पुलिस ने ओमप्रकाश कुमावत और उसके भाई हरिशंकर कुमावत निवासी दुर्गा कॉलोनी कालवाड को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी सब्जी बेचने का काम करते थे, लेकिन कर्जे से तंग आकर आपराधिक गतिविधियां करने लगे। दोनों भाईयों ने पिछले ढाई महीने में करीब तीन दर्जन महिलाओं के गले से चेन तोड़ने की वारदात की। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 24 सोने की चेन भी बरामद कर ली हैं।
डीसीपी वेस्ट अशोक कुमार गुप्ता के अनुसार पिछले महीने में चेन तोड़ने की वारदात लगातार बढ़ रही थी। इस पर वैशाली नगर थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाई गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों पर नजर रखी गई। इसी दौरान पावर बाइक पर सवार ये दोनों भाई पुलिस टीम को संदिग्ध लगे। जब इनका पीछा किया गया तो ये दोनों भागने लगे।
इस पर इनका पीछा कर इन्हें दबोचा गया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चेन तोड़ने की वारदात करना कबूल किया है। अब इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

नोटबंदी में भी पकड़ा गया था
जयपुर की मुहाना सब्जी मंडी में सब्जी की खरीद-फरोख्त करने वाले दोनों भाई कर्जे से परेशान थे। इससे तंग आकर इन्होंने महिलाओं की चेन तोड़ने की वारदात करना शुरू किया। जांच में सामने आया है कि पिछले साल एटीएस ने ओमप्रकाश को नोटबंदी के दौरान 19 लाख की पुरानी करेंसी के साथ पकड़ा था।
ये करेंसी यह नई करेंसी में बदलने के लिए ले जा रहा था। तभी से ओमप्रकाश के कर्जा हो गया और उसने भाई के साथ मिलकर चेन तोड़ने की वारदात करना शुरू किया। वारदात करने के लिए दोनों ने दो पावर बाइक भी खरीदी, ताकि ये भागने में सफल हो सकें। आरोपियों के पास से नकली नंबर प्लेट भी बरामद की गई हैं।