फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   chain santching in ajmer

दिनदहाड़े रास्ते चलती बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, उड़ा ले गए सोने की चेन

Mon, 20 Nov 2017 05:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 20 Nov 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
chain santching in ajmer
पीड़ित वृद्धा - फोटो : amar ujala
अजमेर शहर में दिनदहाड़े एक बार फिर बाइकर्स गैंग ने वृद्धा को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। इससे महिला को चोट भी लगी है।
विज्ञापन


क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, अजमेर शहर के बसंत विहार काॅलोनी में रहने वाली वृद्धा सावित्री शर्मा अपने परिचित के यहां जवाहर नगर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उनके पास एक बाइक आकर रुकी, जिस पर दो लड़के सवार थे। सावित्री शर्मा ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले पर झपट्टा मारा और चेन तोड़कर तेज रफ्तार में बाइक चलाकर फरार हो गए। शर्मा ने बताया कि झपट्टे से उसके गले पर चोट भी लगी।


घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मय जाप्ते के मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर वृद्धा से बदमाशों के हुलिए की जानकारी ली। पुलिस ने शहर भर में नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed