{"_id":"599062164f1c1bbf6a8b47e8","slug":"cctv-hijacked-and-caught-nakabjan-gang-three-arrested-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में कैद हुआ हुलिया और पकड़ी नकबजन गैंग, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी में कैद हुआ हुलिया और पकड़ी नकबजन गैंग, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी नकबजन गैंग
- फोटो : Amar Ujala
सूने मकानों में चोरी की वारदातें करने वाले एक नकबजन गैंग का पर्दाफाश हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में आए बदमाशों के हुलिए के आधार पर स्पेशल टीम ने गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे चोरी का माल भी बरामद किया है।
यह कार्रवाई राजस्थान में उदयपुर जिले की सूरजपोल थाना पुलिस ने की। थानाधिकारी हेरम्ब जोशी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सद्दाम, नदीम व इमरान है। इनके कब्जे से 35 तोला सोने के जेवर सहित 12 लाख की कीमत का चुराया हुआ माल बरामद हुआ है। गिरोह ने दो अगस्त को सैफी कॉलोनी में एक सूने मकान में नकबजनी कर लाखों रुपए का माल चुराया था। तब पड़ताल के वक्त पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तब आरोपी सद्दाम और नदीम को उनके हुलिए से नामजद कर लिया।
इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा। उन्होंने चोरी की वारदात में गिरोह में शामिल इमरान नाम के युवक का नाम बताया। तब उसे भी पुलिस ने धरदबोचा। ये तीनों चोरी के बाद कोटड़ा की तरफ भाग गए थे और फिर चोरी के माल का बंटवारा कर लिया। लेकिन इस माल को खुर्दबुर्द नहीं कर पाए।थानाप्रभारी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले से हत्या, चोरी, लूट और नकबजनी के कई मामले दर्ज है।