फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Cause of 10 rupees rent a man murdered with stabbed in a fight jaipur

10 रुपए किराए को लेकर झगड़े में चाकू घोंपकर हत्या

Tue, 27 Jun 2017 02:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 27 Jun 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
Cause of 10 rupees rent a man murdered with stabbed in a fight jaipur
गिरफ्तार आरोपी शिवपाल जाट - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर जिले के चौमूं इलाके में सीकर रोड पर सोमवार रात को एक पिकअप ड्राइवर ने महज 10 रुपए के किराए को लेकर हुई मामूली कहासुनी में यात्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग निकले हत्यारे को चौमूं थाना पुलिस ने मंगलवार तड़के गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिकअप ड्राइवर शिवपाल जाट है। वह सीकर जिले में रींगस तहसील स्थित दादिया गांव का रहने वाला है। सोमवार रात को करीब साढ़े नौ बजे चौमूं में आमलिया गांव निवासी मंगलचंद कुमावत अपने भाई भंवरलाल के साथ टोडी मोड हरमाड़ा से एक सवारी पिकअप में बैठकर चौमूं जाने के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन


लेकिन 10 रुपए किराया देने की बात पर ड्राइवर शिवपाल और मंगलचंद के बीच कहासुनी हो गई। इस पर ड्राइवर शिवपाल ने मंगलचंद को सीकर रोड स्थित चौमूं बाइपास पर उतार दिया, जबकि उसके भाई भंवरलाल को बैठाकर ले गया। मंगलचंद ने एक अन्य वाहन चालक से लिफ्ट लेकर पिकपअ का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीने में चाकू घोंपकर हत्या

Cause of 10 rupees rent a man murdered with stabbed in a fight jaipur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : Vishnu Sharma
मंगलचंद ने भोजवाला कट के पास पिकअप पकड़ लिया। यहां पर फिर विवाद हुआ। इस दौरान चालक शिवपाल ने पिकअप में रखा चाकू निकाल लिया और मंगलचंद के सीने में घोंप दिया। वारदात के बाद पिकअप छोड़कर फरार हो गया।

वारदात का पता चलने पर एडिशनल डीसीपी रतन सिंह, एसीपी चौमूं दिनेश शर्मा, थानाप्रभारी और स्पेशल टीम मौके पर पहुंची। एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के मुताबिक प्रारंभिक पड़ताल में पिकअप ड्राइवर का नाम शिवपाल होना सामने आया। तब थानाप्रभारी जितेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में गठित टीमों ने रींगस और अन्य जगहों पर रातभर दबिश दी। इसके बाद उसे मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसे आज कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed