फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cannon chor arrested in ajmer

करोड़ों की तोप चुराने के बाद उसे बेचने की फिराक में थे, पुलिस ने दबोचा

Fri, 24 Nov 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
cannon chor arrested in ajmer
डेमो इमेज
अजमेर जिले के सरवाड थाना पुलिस ने बेशकीमती तोप चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सरवाड़ थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव के किले से जून माह में बदमाश वर्षों पुरानी बेशकीमती तोप चुरा ले गए थे। इसका मुकदमा भी थाने में दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिसकर्मियों ने एंटीक सामान खरीदने वाले कबाड़ियों से खरीददार बनकर कई बार मुलाकात की। साथ ही, अपराधियों पर भी नजर रखना भी शुरू किया। इस पर सामने आया कि जिन लोगों ने तोप चुराई थी वे इसे एंटीक मार्केट में बेचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बदमाशों ने तोप की कीमत पांच करोड़ लगाई, लेकिन कबाड़ियों ने तीन करोड़ से अधिक नहीं देने की बात कही। ऐसे में चोरी करने वाले आरोपियों को दबोच कर जब पूछताछ की तो उन्होंने वारदात कबूल की। एसपी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शोयला निवासी रामस्वरुप जाट, कजोड खाती, फतेहगढ़ निवासी जगदीश, घांसी रैगर, रामसिंह बारी, केरिया निवासी श्योराज जाट और डबरैला निवासी भैरुसिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed