{"_id":"596212d04f1c1bde0b8b48bc","slug":"cab-driver-made-mortgage-then-looted-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिवॉल्वर तानकर कैब ड्राइवर को बंधक बनाया फिर लूटी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिवॉल्वर तानकर कैब ड्राइवर को बंधक बनाया फिर लूटी कार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों द्वारा कैब टैक्सी कार के ड्राइवर को बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी कार, मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित सियाराम के मुताबिक दो अज्ञात युवकों ने गुरुवार देर शाम को उबर एप से टैक्सी बुक करवाई थी। दोनों बदमाशों को परनामी मंदिर, आदर्श नगर के पास टैक्सी मंगवाई। इसके बाद ड्राइवर सियाराम चौधरी ने दोनों युवकों को परनामी मंदिर से बैठा लिया। वे पहले उसे सिंधीकैम्प ले गए। इसके बाद वहां से सीकर चलने के लिए टैक्सी बुक करवा दी।
सियाराम के मुताबिक देर रात को सीकर से आगे चलने के बाद दोनों युवकों ने देर रात करीब साढ़े बारह बजे कार को एक सूनसान जगह पर कार को रुकवाया। इसके बाद एक बदमाश ने कार ड्राइवर सियाराम की कनपटी पर पिस्तौल तानकर पीछे बैठने को कहा।

और दो दिन बाद भी कार्रवाई शुरु नहीं की
demo pic
- फोटो : Demo pic
दोनों बदमाशों ने मोबाइल की केबल लीड से सियाराम के हाथ—पैर बांध दिए और गाड़ी में पटक दिया। फिर करीब एक घंटे तक गाड़ी चलाने बाद हनुमानगढ़ के नोहर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के तीन बजे सियाराम को सड़क किनारे पटक दिया। इसके बाद वहां से कार लेकर भाग निकले। कार में बदमाशों ने सियाराम के पर्स में रखे 26 हजार रुपए, एटीएम, गाड़ी और अन्य दस्तावेज भी लूट लिए।
शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित नोहर थाने पहुंचा। वहां पुलिस ने वारदात जयपुर में होना बताकर उसे जयपुर भेज दिया। इसके बाद पीड़ित आदर्श नगर थाने में पहुंचा यहां पुलिस को सूचना दी। लेकिन आदर्श नगर थाना पुलिस ने भी उसे वारदात सिंधीकैंप इलाके की होना बताकर वहां भेज दिया और दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं शुरु की।