{"_id":"593d122b4f1c1ba95d9bec2d","slug":"bike-stolen-in-kota-city-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा: चंद सैकंड में चुराई बाइक, कैमरे में कैद हुआ चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा: चंद सैकंड में चुराई बाइक, कैमरे में कैद हुआ चोर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा के गुमानपुरा थाना इलाके में मल्टीपरपज स्कूल के सामने खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोर शनिवार दोपहर को महज 50 सैकंड में चुरा ले गया। इससे पहले भी विज्ञान नगर थाना इलाके में 3 जून शनिवार को ही बाइक चोरी का मामला सामने आया था।
जानकारी के अनुसार, कंसुआ निवासी दीपक पांचाल मल्टीपरपज स्कूल के सामने चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां जॉब करता है। उसने बीते शनिवार को अपनी बाइक ऑफिस के बाहर खड़ी की थी। यहां दोपहर करीब साढे तीन बजे जब वह आॅफिस से बाहर आया तो बाइक नहीं मिली। इस पर उसने गुमानपुरा थाने में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने पास की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो सामने आया कि शनिवार दोपहर डेढ बजे एक व्यक्ति उसकी बाइक से कुछ दूरी पर खड़ा था। फिर अचानक पास आकर मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोला और उसे स्टार्ट करके ले गया। बाइक पर बैठने से चोरी करने का समय केवल 50 सैकंड का रहा।
गौरतलब है कि इससे पहले यहां विज्ञान नगर थाना इलाके में 3 जून शनिवार को दिन में साढ़े चार बजे के करीब चंद पलों में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित नरेन्द्र मोहन गौतम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाने में मामला दर्ज कराया था।