फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bike stolen in alwar

कैमरे में कैद हुई बाइक चोरी की वारदात

Sun, 18 Jun 2017 04:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 18 Jun 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
bike stolen in alwar
सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोर - फोटो : amar ujala
अलवर के कोतवाली थाना इलाके में स्थित भगत सिंह सर्किल के पास खड़ी एक बाइक को तीन चोर चुराकर ले गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। अब पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, खैरथल के रहने वाले हितार्थ शर्मा ने रविवार को कोतवाली थाने में बाइक चोरी होने का मामला दर्ज कराया है। इसमें उसने बताया कि वह अलवर में भगतसिंह सर्किल के पास रविवार को संगीत का आॅडिशन देने के लिए आया था। यहां बाइक उसने भगतसिंह चौराहे के पास यस बैंक के सामने खड़ी की थी। आॅडिशन देने के बाद वापस आया तो बाइक नहीं मिली। चोरी की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो सारी वारदात पुलिस के समझ में आ गई। यहां एक सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीन युवक बाइक के पास में खड़े हैं। इनमें से एक युवक बाइक का लॉक तोड़ता है और दूसरा युवक लॉक टूटने के बाद बाइक को लेकर फरार हो जाता है। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार नौगांवा के पास नाकाबंदी में बाइक चोर पकड़ने की सूचना मिली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed