फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Beware of these thugs in the city, they do this by making excuses when the snatching snatch

ठगी का नया तरीका:आंखें खोली तो जेवर गायब मिले

Thu, 15 Jun 2017 04:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 15 Jun 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
Beware of these thugs in the city, they do this by making excuses when the snatching snatch
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बदमाश ठगी का रोज नया तरीका निकाल रहे हैं। राजधानी जयपुर में शातिर ठगों ने मंदिर जा रहे एक व्यक्ति को बातों में उलझाकर उससे जेवर ठग लिए। 
विज्ञापन


जयपुर के पश्चिम जिले में सैन कॉलोनी में मन्दिर में चढ़ावे के नाम पर एक व्यक्ति से सोने के जेवरात ले जाने की वारदात हुई। इस संबंध में ठगी के शिकार सैन कॉलोनी निवासी लल्लूलाल ने सदर थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि वह सुबह मन्दिर जा रहे था। 

इस दौरान एक अज्ञात शख्स उन्हें रास्ते में मिला और पता पूछने के बहाने रोककर इधर—उधर की बातें करने लगा। उसने लल्लूलाल को बातों में फंसाकर गृहक्लेश दूर करने और तरक्की के लिए भगवान को खुश करने की बातें कही। इसके लिए मन्दिर में पैसे के साथ सोने को कोई आइटम भी चढ़ाने की बात कही। 
विज्ञापन


लल्लूलाल उसके झांसे में आ गया और उसने अपनी सोने की चेन व अंगूठी भगवान की प्रतिमा के सामने रख दी और आंखें बंद कर ली। थोड़ी देर बाद उसने आंखें खोलकर देखी तो वह बदमाश उन आभूषणों को लेकर भाग निकला। पीड़ित लल्लूलाल ने सदर थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। जिसकी पड़ताल हैड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed