{"_id":"5a27f52b4f1c1b95188b8390","slug":"barmer-rajasthan-4-people-died-after-scorpio-reversal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रहे एक ही परिवार के चार जनों की मौत, नीलगाय की वजह से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से लौट रहे एक ही परिवार के चार जनों की मौत, नीलगाय की वजह से हुआ हादसा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Dec 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त स्कार्पियो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के चार व्यक्तियों की आज स्कार्पियो गाड़ी पलटने से मौके पर दर्दनाक हो गई।
यह हादसा बाड़मेर में सरली फांटा के पास हुआ। जिसमें स्कार्पियो में सवार नौ व्यक्ति घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि हाइवे पर नील गाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।
घायलों में एक की हालत नाजुक है। जिसे जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक बाड़मेर जिले के गंगासरा गांव में एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए होडू गांव से ग्रामीण गए हुए थे। आपस में रिश्तेदार ये जब वापस लौट रहे थे तो गाड़ी के सामने अचानक नील गाय आ गई।
इसको बचाने के चक्कर में स्कार्पियो बेकाबू होकर कई पलटियां खा गई। हादसे के वक्त गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी लोग घायल हो गए।

ये हुए है घायल
डेमो इमेज
- फोटो : Demo pic
पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए सारणों का तला होडू निवासी रामाराम (50) पुत्र मोटाराम, जालाराम (60) पुत्र खींयाराम, गंगासरा निवासी देवीलाल (12) पुत्र हरचंद राम, भावना पुत्री (10) रामाराम है।
इसके अलावा स्कार्पियो ड्राइवर रेखाराम पुत्र घमडाराम, भावेश पुत्र पोकरराम, मघी पत्नी गेनाराम, सारो पत्नी पोकरराम, बंजरग पुत्र पोकरराम, पली पत्नी दौलाराम, मामताराम पुत्र चेनाराम, पोकरराम पुत्र केसाराम, हुकमाराम पुत्र पुरखाराम निवासी गंगासरा व होडू घायल हो गए। घायलों को तुरंत राजकीय अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर डिप्टी रतनलाल, उपनिरीक्षक चुन्नीलाल मय जाब्ता सदर पुलिस मौके पर पहुंचे।