फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   barmer rajasthan 4 people died after scorpio reversal

शादी से लौट रहे एक ही परिवार के चार जनों की मौत, नीलगाय की वजह से हुआ हादसा

Wed, 06 Dec 2017 09:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 06 Dec 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
barmer rajasthan 4 people died after scorpio reversal
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त स्कार्पियो - फोटो : Amar Ujala
शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के चार व्यक्तियों की आज स्कार्पियो गाड़ी पलटने से मौके पर दर्दनाक हो गई। 
विज्ञापन


यह हादसा बाड़मेर में सरली फांटा के पास हुआ। जिसमें स्कार्पियो में सवार नौ व्यक्ति घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि हाइवे पर नील गाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।

घायलों में एक की हालत नाजुक है। जिसे जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक बाड़मेर जिले के गंगासरा गांव में एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए होडू गांव से ग्रामीण गए हुए थे। आपस में रिश्तेदार ये जब वापस लौट रहे थे तो गाड़ी के सामने अचानक नील गाय आ गई। 
विज्ञापन

इसको बचाने के चक्कर में स्कार्पियो बेकाबू होकर कई पलटियां खा गई। हादसे के वक्त गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये हुए है घायल

barmer rajasthan 4 people died after scorpio reversal
डेमो इमेज - फोटो : Demo pic
पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए सारणों का तला होडू निवासी रामाराम (50) पुत्र मोटाराम, जालाराम (60) पुत्र खींयाराम, गंगासरा निवासी देवीलाल (12) पुत्र हरचंद राम, भावना पुत्री (10) रामाराम है। 
इसके अलावा स्कार्पियो ड्राइवर रेखाराम पुत्र घमडाराम, भावेश पुत्र पोकरराम, मघी पत्नी गेनाराम, सारो पत्नी पोकरराम, बंजरग पुत्र पोकरराम, पली पत्नी दौलाराम, मामताराम पुत्र चेनाराम, पोकरराम पुत्र केसाराम, हुकमाराम पुत्र पुरखाराम निवासी गंगासरा व होडू घायल हो गए। घायलों को तुरंत राजकीय अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर डिप्टी रतनलाल, उपनिरीक्षक चुन्नीलाल मय जाब्ता सदर पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed