{"_id":"59185c694f1c1b0a69852b68","slug":"attempt-to-rape-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने बनाया नाबालिग को निशाना, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक ने बनाया नाबालिग को निशाना, मामला दर्ज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 May 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र में कथित तांत्रिका द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सूरसागर थाना इलाके में रॉयल्टी नाका के पास यह तांत्रिक महिला का इलाज करने के बहाने उसके घर ठहरा था। इसी दौरान मौका देखकर तांत्रिक ने महिला की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपित तांत्रिक का नाम मुबारक खान है। रिपोर्ट में महिला के पति ने बताया है कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर मुबारक खान ने उसका इलाज करने का झांसा दिया।
इसके लिए उसने कई बार रुपए भी ऐंठ लिए। तबीयत में सुधार नहीं होने पर तांत्रिक उनके घर पर रहकर ही इलाज करने लगा। इसी दौरान उसने उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया, तभी पिता के घर आने पर बहाने बनाने लगा। इस पर पिता ने तांत्रिक को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, कथित तांत्रिक की भी तलाश की जा रही है।