{"_id":"59c916f54f1c1bcc538b4572","slug":"attempt-to-rape-in-ajmer-police-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने आई किशोरी को बहाने से बुलाया और फिर किया ये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी भरने आई किशोरी को बहाने से बुलाया और फिर किया ये
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 25 Sep 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अजमेर जिले के किशनगढ़ में पानी भरने हैंड पंप पर आई 13 वर्षीय किशोरी से जेसीबी चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आए लोगों को देखकर आरोपी भाग छूटा।
मदनगंज थाना प्रभारी जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि राजा रेड्डी क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी हैंड पंप पर पानी भरने आई थी। यहीं पास में जेसीबी चला रहे चालक रूपनगढ़ निवासी हरदयाल ने उसे किसी बहाने से बुलाया। वह किशोरी को अपने साथ झाड़ियों में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इसके चलते किशोरी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। ये देख हरदयाल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हरदयाल के खिलाफ पोस्को सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।