{"_id":"59885a244f1c1bc8678b45ff","slug":"attacked-on-a-boy-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गलत काम' की शिकायत की तो कर दिया ये हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'गलत काम' की शिकायत की तो कर दिया ये हाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 07 Aug 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
गलत काम की शिकायत करना एक युवक का भारी पड़ गया। पुलिस में शिकायत से खफा आरोपियों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया।
मामला अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इलाके में ढ़ाबा संचालित करने वाले युवक को वैश्यावृत्ति करने वाले लोगों की शिकायत करना महंगा पड़ गया। गिरोह चलाने वाले लोगों ने युवक पर चाकू से कई वार कर दिए। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
गंज क्षेत्र में रहने वाली विमला देवी ने बताया कि वह और उसका बेटा मंगल जेएलएन अस्पताल के पास ढ़ाबा संचालित करते हैं। मंगल को गत दिनों मंजू, सतीश, राजू सहित अन्य लोगों द्वारा वेश्यावृति करवाने की जानकारी मिली। उसने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। इससे रंजिश रखते हुए उक्त सभी ने मिलकर मंगल पर चाकू से वार कर दिए। जिससे वह लहुलुहान हो गया। उसे जानकारी मिलने पर वह मंगल को लेकर अस्पताल आई जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। विमला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।