{"_id":"58e2486b4f1c1b72735b451b","slug":"attack-on-rti-activist","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई में सूचना मांगी तो कर दिया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरटीआई में सूचना मांगी तो कर दिया हमला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 03 Apr 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
अजमेर जिले केे अलवर गेट थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी एकता नगर में रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता को अजमेर नगर निगम से सूचना मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि आरटीआई कार्यकर्ता ने जिस जमीन से संबधित सूचनाएं मांगी थी, उससे जुड़े लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
आरटीआई कार्यकर्ता सैयद मंसूर अली ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि नगर निगम की सरकारी भूमि पर उस्मान गनी खान के कथित कब्जे की सूचना मांगी थी। इसके बाद निगम ने विवादित प्रॉपर्टी को अपनी बताते हुए गनी को कब्जा हटाने के नोटिस जारी कर दिए।
यह बात उस्मान और उसके परिवार को नागवार गुजरी। सोमवार सुबह उस्मान के बेटे रिजवान व उसके साथियों ने आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन वह बच कर भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं जिसमें भी हमले की पुष्टि हुई है। अलवर गेट थाना पुलिस ने रिजवान व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।