फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ATS caught criminal in paper leak

Paper Leak: एटीएस ने दिल्ली से मुख्य सरगना को अरेस्ट किया

Fri, 12 May 2017 06:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 12 May 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
ATS caught criminal in paper leak
अपराधी के साथ एटीएस टीम - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में शुक्रवार को एटीएस जयपुर की तीन टीमों ने दिल्ली में तीन जगहों पर छापामारी की। इस दौरान एटीएस ने पेपर लीक मामले में मुख्य सरगना उमाशंकर गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए है।  
विज्ञापन


मुख्य सरगना उमाशंक गुप्ता को लेकर मिली सूचना पर एटीएस ने अतिरिक्त अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत, उप अधीक्षक अमित आल्हा और निरीक्षक अरूण के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर दिल्ली में आरोपियों के घर और दफ्तरों पर दबिश दी। इस दौरान ग्रेटर कैलाश एनक्लेव स्थित होटल कॉरपोरेट पार्क से ग्राहकों के ठहरने का रजिस्टर और होटल के सीसीटीवी कैमरों के रिकार्डिंग जब्त की गई। 
विज्ञापन


एटीएस की एक टीम को इस गैंग के एक मुख्य सरगना उमाशंकर गुप्ता (42) पुत्र वशिष्ठ कुमार गुप्ता, 19 एस, सेक्टर 8, जसालो विहार, दिल्ली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। उमाशंकर गुप्ता पेपर लीक संबंध में आदतन अपराधी है। यह पूर्व में भी 2006 में शिमला में मेडिकल परीक्षा में पेपर लीक करने के मामले में और 2015 में तेलंगाना में नीट मेडिकल परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक उमाशंकर दिल्ली के लाजपत नगर में एजूगाईड्स एवं कंसलटेंस नामक फर्म का मालिक है तथा निजी मेडिकल कॉलेजों में मैनेजमेंट की सीट पर प्रवेश कराने के नाम पर पेपर लीक गिरोह संचालित करता था। यह भी संभावना व्यक्त का जा रही है कि यह विभिन्न परीक्षाओं में असली  परीक्षार्थी की जगह डमी परीक्षार्थी बैठा कर भी परीक्षा में पास कराने का गिरोह चलाता हो। उमाशंकर गुप्ता को शुक्रवार को दिल्ली से जयपुर लाया जा कर, कल न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।


पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विक्रम एवं विकास सिन्हा ने जयपुर एवं बिहार में इस काम के लिए ऑफिस खोल रखे थे। एक अन्य गिरफ्तार आरोपी अशोक गुप्ता इनके कॉलेज के दिनों का साथी है व कारोबार में पार्टनर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed