फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ATS arrested a man from Jodhpur

जोधपुर में एटीएस के हत्थे चढ़ा ईनामी बदमाश

Sun, 14 May 2017 03:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 14 May 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
ATS arrested a man from Jodhpur
arresting - फोटो : Demo pic
जयपुर पुलिस आयुक्तालय के एक वांटेड ईनामी आरोपी अशोक भाटी को एटीएस जयपुर की टीम ने महामंदिर थाना जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जयपुर कमिश्नरेट के जवाहर सर्किल थाने को जयपुर (पूर्व) को सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक, एटीएस एवं एसओजी उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक भाटी अजमेर में आनासागर क्रिश्चियन गंज स्थित माली मोहल्ला का रहने वाला है। फिलहाल वह राजाराम नगर द्वितीय, पुलिस थाना महामंदिर, जोधपुर (पूर्व) में रह रहा है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ वर्ष 2009 में महेश नगर थाना, एवं 2011 में एक मुकदमा जवाहर संर्किल पुलिस थाना (पूर्व) में दर्ज हुआ था। जिनमें वह कई वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ कमिश्नरेट जयपुर ने 3 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस जयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को आरोपी अशोक भाटी के जोधपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर एसपी के निर्देशन में एटीएस अजमेर यूनिट में शामिल एएसआई मोहन सिंह, कांस्टेबल सतवीर सिंह व अब्दुल मस्जिद की टीम ने वांटेड ईनामी आरोपी अशोक भाटी को गिरफ्तार किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed