{"_id":"596b729d4f1c1bb6768b4e59","slug":"atm-grabber-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम टूटा नहीं तो ले गए उखाड़कर और बन गए लखपति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम टूटा नहीं तो ले गए उखाड़कर और बन गए लखपति
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 16 Jul 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की पुलिस ने आज एटीएम को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित एटीएम नहीं टूटने पर उसे पूरा उखाड़ ले गए और बाद में उसे काटकर उसमें रखे साढ़े 12 लाख रुपए गिरोह में बांट लिए।
घटना बाड़मेर जिले के उंडू से जुड़ी हुई है। यहां बीती पांच जुलाई को पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाड़कर ले जाने की पुलिस को सूचना मिली। इस पर पुलिस ने अलग-अलग जगह दबिश दी। साथ ही, एटीएम से जुड़ी वारदात करने वाले अपराधियों की लिस्ट खंगाली तो सरकार सिंह नाम के शख्स की भूमिका शक के तौर पर सामने आई। इस पर शिव थाना पुलिस जब सरकार सिंह तक पहुंची और उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसके साथियों के नाम सामने आए। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपित पृथ्वीसिंह, दीपसिंह, भंवरसिंह उर्फ भवानी सिंह, लाधूराम, पूनमाराम, जालाराम, भभूताराम, मोंटू खत्री और विक्रम उर्फ विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन्होंने एटीएम नहीं टूटने पर उखाड़कर ले जाना स्वीकार किया है। साथ ही, साढ़े बारह लाख रुपए की नकदी निकालकर आपस में बांटने की बात भी कही है। उन्होंने बताया कि घटना में बैंक की लापरवाही भी सामने आई है। पंजाब नेशनल बैंक प्रशासन ने एटीएम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा रखा था।