फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   At midnight, both legs of old age were cut off then murder

आधा किलो चांदी के लिए काट डाले पैर, घटना ने दहला दिया दिल

Wed, 13 Sep 2017 02:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 13 Sep 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
At midnight, both legs of old age were cut off then murder
खेत में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव - फोटो : Amar Ujala
घर में अकेली सो रही एक महिला के अज्ञात बदमाशों ने देर रात को दोनों पैर काट कर चांदी के कड़े लूट लिए और फिर हत्या कर शव को झाड़ियों के समीप फेंक दिया।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात है राजस्थान में अलवर जिले की। जहां रैणी थाना इलाके में भजेड़ा रोड स्थित एक मकान में 70 वर्षीया मन्नी देवी मीणा अकेली रहती थी। देर रात को वह मकान में सो रही थी। तभी अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने मन्नी देवी के धारदार हथियार से दोनों  पैर काट डाले।

इसके बाद चांदी के कड़े लूटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में पटक कर फरार हो गए। आज सुबह मन्नीदेवी के घर के पास ही पुश्तैनी मकान में रहने वाले परिजन आज सुबह चाय लेकर पहुंचे तब चारपाई के समीप काफी खून फैला पड़ा था। तब अनहोनी का अंदेशा होने से परिजनों ने मन्नी देवी को तलाशना शुरु किया। 
विज्ञापन

हत्या के विरोध में आक्रोश, बाजार बंद

At midnight, both legs of old age were cut off then murder
Murder - फोटो : Demo pic
तब घर से करीब 300 मीटर दूर करणपुरा रोड के पास एक खेत में झाड़ियों के बीच शव पड़ा था। सूचना मिलने पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब प्रारंभिक पड़ताल में वृद्धा मन्नी देवी की हत्या कड़े लूटने के इरादे से होना सामने आया। लूटे गए कड़े करीब आधा किलो वजनी थे।

वारदात के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रैणी कस्बे का बाजार बंद करवा दिया और हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। आक्रोश का देखते हुए आसपास के करीब पांच थानों की अतिरिक्त जाप्ता बुलाया गया है तथा राजगढ़ डीएसपी एवं थानाधिकारी मुकट बिहारी शर्मा भी मौके पर मौजूद है।  

पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड बुलाकर हत्यारों के बारे में सुराग जुटाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed