{"_id":"595a166c4f1c1be20a8b4830","slug":"assistant-agriculture-officer-arrest-taking-bribe-of-rs-3500-by-acb","type":"story","status":"publish","title_hn":"3500 रुपए की रिश्वत ले रहा सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3500 रुपए की रिश्वत ले रहा सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 03 Jul 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
आरोपी कन्हैयालाल
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को एक कार्रवाई करते हुए 3500 रुपए की रिश्वत ले रहे एक सहायक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आईजी एसीबी सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कन्हैयालाल है। वह टोंक जिले की रानोली तहसील में सहायक कृषि अधिकारी है। उसके खिलाफ रानोली निवासी परिवादी बद्रीलाल बैरवा ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
जिसमें बताया कि उसने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना की फाइल का भौतिक सत्यापन करने की स्वीकृति पाने के लिए आवेदन किया था। इस फाइल को स्वीकृति के लिए भिजवाने की एवज में सहायक कृषि अधिकारी कन्हैयालाल द्वारा बद्रीलाल से 5 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की गई।
इस पर एसीबी, टोंक के एएसपी विजय सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया गया। जिसमें सहायक कृषि अधिकारी ने 1 हजार रुपए की रिश्वत की राशि ली। इसके बाद परिवादी बद्रीलाल आज सहायक कृषि अधिकारी कन्हैयालाल को 35 सौ रुपये की रिश्वत देने गया। जहां रिश्वत लेते ही एसीबी ने आरोपी कन्हैयालाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।