फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Arrested servant who ran away after stole Rs 60 lakh in Jaipur

दो नंबर का पैसा समझकर सेठ की गाड़ी से निकाले 60 लाख, गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2017 06:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 07 Jun 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
 Arrested servant who ran away after stole Rs 60 lakh in Jaipur
चुराए गए नोट दिखाते कांस्टेबल हरिओम - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर शहर में सी-स्कीम से 3 जून को अपने सेठ के 60 लाख रुपए लेकर भागने वाले आरोपी नौकर को अशोक नगर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे नीमकाथाना से कल देर रात को उस वक्त धरदबोचा, जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने उससे 55 लाख 94 हजार रुपए बरामद कर लिए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी नौकर ने बताया कि वारदात के दिन सेठजी ने बैंक से 60 लाख रुपए निकालकर कार में रखे थे। ये देखकर मन में लालच आ गया। उसे लगा कि यह रकम दो नंबर की है। यदि इसे लेकर भागने पर सेठ डर की वजह से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाएगा। लेकिन हुआ इसके उलट और आरोपी धरा गया।डीसीपी साउथ योगेश दाधीच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 32 वर्षीय भगत सिंह है। वह गांव चनाण, भादरा जिला हनुमानगढ़ का रहने वाला है। वर्ष 2011 से आरोपी भगत सिंह मानसरोवर में मांग्यावास स्थित सुखिजा विहार चौपड़ा फार्म निवासी सुभाषचंद त्यागी के पास ड्राइवर की नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन


परिवादी सुभाषचंद त्यागी आढ़त का काम करते हैं। वे 3 जून को दोपहर में सी-स्कीम में अपने ड्राइवर भगत सिंह के साथ बोलेरो गाड़ी से आईडीबीआई बैंक गए थे। जहां से उन्होंने 60 लाख 50 हजार रुपए निकलवाए। इन रुपयों को गाड़ी में रखकर परिवादी सुभाषचंद व मुनीम दीपक मित्तल नजदीक कोटक महिन्द्रा बैंक में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ड्राइवर भगत सिंह गाड़ी में रख 60 लाख रुपए लेकर भाग गया। दस मिनट बाद परिवादी सुभाषचंद बैंक से आए तब ड्राइवर भगतसिंह व रुपए गायब मिला। तब माजरा समझ आने पर अशोक नगर थानाप्रभारी बालाराम चौधरी को सूचना दी।

प्रेमसंबंध ने यूं पहुंचाया सलाखों के पीछे

 Arrested servant who ran away after stole Rs 60 lakh in Jaipur
गिरफ्तार आरोपी भगत सिंह - फोटो : Vishnu Sharma
एडिशनल डीसीपी योगेश गोयल ने बताया कि वारदात के बाद थानाप्रभारी बालाराम, एसआई कृष्णकुमार, एसआई रामजीलाल व डीसीपी स्पेशल टीम के कांस्टेबल हरिओम, नरेश कुमार, साइबर सेल के हैडकांस्टेबल रामवीर व कांस्टेबल लोकेश कुमार की टीम गठित की गई।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने भगत सिंह के गांव हनुमानगढ़, उदयपुरवाटी के पास जोधपुरा गांव में डेरा डाला। वहां एक स्थानीय महिला से भगतसिंह के प्रेमसंबंध होने का पता चला और तब पुलिस टीम नीमकाथाना पहुंची। जहां कल देर रात को भगत सिंह के पहुंचने पर उसे धरदबोचा।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि भगत सिंह के खिलाफ उसके गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर उसका शव जमीन में गाड़ने का मुकदमा भी दर्ज है। जिसमें वह मुख्य अभियुक्त रहा है। उससे और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed