{"_id":"594d37814f1c1bf45c8b4792","slug":"alwar-police-is-looking-for-the-robber","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर पुलिस को है इस लुटेरे की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलवर पुलिस को है इस लुटेरे की तलाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 23 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार संदिग्ध लुटेरे का हुलिया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर शहर में राह चलती महिलाओं और आमजन से हो रही पर्स छिनने की वारदातों ने अलवर पुलिस को हिलाकर रख दिया है। वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास बाजारों में लगे सीसीटीवी की फुटेज की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरु कर दी। जिसमें एक बाइक सवार संदिग्ध लुटेरे का हुलिया सामने आया है।
इस पर अलवर जिले के शहर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी में कैद संदिग्ध बाइक सवार बदमाश का फोटो जारी किया है। अलवर पुलिस को इस संदिग्ध युवक की तलाश है। ताकि दिनदहाड़े और देर शाम को सरेराह महिलाओं और राहगीरों से पर्स, मोबाइल छीनने की वारदातों पर नियंत्रण पाया जा सके और ऐसी वारदात करने वाले बदमाश को पकड़ा जा सके।
सीसीटीवी फुटेज में आए इस बदमाश ने अलवर के पुलिस कन्ट्रोल रूम के समीप पर्स छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आमजन से अपील कि है कि फोटो में दिख रहा संदिग्ध शख्स दिखाई देने पर या कोई जानकारी मिलने पर अलवर के कोतवाली थानाप्रभारी और अन्य पुलिस अफसरों को सूचना दें। पुलिस इस बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।