फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   air firing in alwar

अलवर: महिला कांस्टेबल के पति ने गुस्से में आकर की फायरिंग

Fri, 23 Jun 2017 02:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 23 Jun 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
air firing in alwar
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां काला कुआं साउथ वेस्ट ब्लॉक में ये घटना हुई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल, काला कुआं साउथ वेस्ट ब्लॉक में शुक्रवार को पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया हैं। इस दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग करने की बात कबूल की। हवाई फायर करने वाला अलवर पुलिस लाइन में कार्यरत महिला कांस्टेबल शर्मिला का पति संदीप है। उसका कहना है कि एक दिन पूर्व उसकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दूसरे पक्ष के पंकज वाल्मीकि सहित कुछ लोगों ने आकर उस पर हमला बोल दिया और हवाई फायर भी किए।
विज्ञापन


इस पर गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी महिला पुलिस कांस्टेबल की सर्विस रिवाल्वर को निकालकर हवाई फायर कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि महिला पुलिस कांस्टेबल का पति फौज में है जिसकी क्षेत्र में दहशत है। उधर, सूचना पर पहुंची अरावली विहार थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed