{"_id":"5a13f8804f1c1b6e468b56c1","slug":"after-the-disputed-statement-on-rajput-the-case-was-against-javed-akhtar-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जावेद अख्तर के खिलाफ परिवाद, राजपूतों को लेकर दिया था विवादित बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जावेद अख्तर के खिलाफ परिवाद, राजपूतों को लेकर दिया था विवादित बयान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Nov 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
जावेद अख्तर
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपूत समाज को लेकर दिए विवादित बयान के बाद सुर्खियों में आए गीतकार जावेद अख्तर की मुश्किलें बढ़ सकती है। विवादित बयान के बाद एक वकील ने जावेद अख्तर के खिलाफ जयपुर के सिंधीकैंप थाने में आज एक परिवाद दर्ज करवाया है।
जावेद अख्तर के बयान से राजपूत समाज में जबरदस्त आक्रोश है। राजस्थान के कई शहरों में उनके विवादित बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और पुतले फूंके गए। जानकारी के अनुसार अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए यह परिवाद एडवोकेट प्रताप सिंह शेखावत ने दर्ज करवाया है।
जिसमें बताया कि वह राजपूत समाज से है और सामाजिक कार्यकर्ता है। 20 नवंबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर में जावेद अख्तर का पद्मावती फिल्म को लेकर राजपूत समाज पर दिया गया विवादित बयान पढ़ा। जो कि अपमानजनक और समाज में विभिन्न जाति व समुदायों के बीच शत्रुता बढ़ाने वाला है।

राजपूतों के बारे में अख्तर ने कहा था ये...
जावेद अख्तर के खिलाफ परिवाद दर्ज
- फोटो : Amar Ujala
गीतकार जावेद अख्तर का एक चैनल पर हाल में इंटरव्यू आया था। उसमें उन्होंने राजपूत समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि,'... राजपूत जाति कभी अंग्रेजों से लड़े ही नहीं और अब सड़कों पर उतर रहे है। 200 वर्षों तक अंग्रेजों के दरबार में पगड़ियां बांधकर खड़े रहे... तब उनकी राजपूती कहां थी। उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी। ये लोग अपनी प्रतिष्ठा की बात ना करें।'
कांतिचंद्र रोड, बनीपार्क के एडवोकेट प्रताप सिंह शेखावत ने लिखित परिवाद में आरोप लगाया कि अख्तर का यह सार्वजनिक बयान राजपूज जाति के लिए अशोभनीय और अपमानजनक है। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ा है। ऐसे में अख्तर के विरुद्ध आईपीसी की धारा 153 क,ख,ग व 295 क, 298, 504, 505 2 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।