फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Accused Arrested by grp kota police in robbing poachers in train

ट्रेन में जहरखुरानी कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

Fri, 02 Jun 2017 08:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 02 Jun 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
Accused Arrested by grp kota police in robbing poachers in train
गिरफ्तार आरोपी साहिल - फोटो : Amar Ujala
ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों से दोस्ती कर बातचीत के बहाने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले शातिर आरोपी को कोटा जीआरपी ने शुक्रवार को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। 
विज्ञापन

जीआरपी थानाधिकारी गंगासहाय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साहिल उर्फ नफीसुल हक है। वह दिल्ली का रहने वाला है। उसने करीब दो दर्जन से ज्यादा वारदातें करना बताया है और इससे पहले जहर खुरानी के प्रकरणों में भोपाल, इटारसी और अन्य जगहों पर गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुंबई निवासी अनुज कुमार 22 जून 2016 को देहरादून एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात साहिल से हुई। जिसने बातचीत के बहाने दोस्ती गांठ ली और फिर अनुज को बातों में लगाकर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। फिर अनुज कुमार की सोने की चैन, अंगुठी और घड़ी लूट कर ले गया था। जिसकी रिपोर्ट कोटा जीआरपी में दर्ज हुई। तब पुलिस ने अनुसंधान शुरु किया तो दिल्ली निवासी साहिल का नाम वारदात में सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी गंगा सहाय ने बताया कि साहिल इतना शातिर है कि सहयात्री को जरा भी शक नहीं होने देता और मीठी बातों में उलझाकर उन्हें बिस्कीट, चाय, जूस जैसी चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला देता है और लूटपाट कर भाग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed