{"_id":"59317cde4f1c1b490dbdabae","slug":"accused-arrested-by-grp-kota-police-in-robbing-poachers-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में जहरखुरानी कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में जहरखुरानी कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी साहिल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों से दोस्ती कर बातचीत के बहाने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले शातिर आरोपी को कोटा जीआरपी ने शुक्रवार को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
जीआरपी थानाधिकारी गंगासहाय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साहिल उर्फ नफीसुल हक है। वह दिल्ली का रहने वाला है। उसने करीब दो दर्जन से ज्यादा वारदातें करना बताया है और इससे पहले जहर खुरानी के प्रकरणों में भोपाल, इटारसी और अन्य जगहों पर गिरफ्तार हो चुका है।
जानकारी के अनुसार मुंबई निवासी अनुज कुमार 22 जून 2016 को देहरादून एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात साहिल से हुई। जिसने बातचीत के बहाने दोस्ती गांठ ली और फिर अनुज को बातों में लगाकर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। फिर अनुज कुमार की सोने की चैन, अंगुठी और घड़ी लूट कर ले गया था। जिसकी रिपोर्ट कोटा जीआरपी में दर्ज हुई। तब पुलिस ने अनुसंधान शुरु किया तो दिल्ली निवासी साहिल का नाम वारदात में सामने आया।
विज्ञापन
थानाधिकारी गंगा सहाय ने बताया कि साहिल इतना शातिर है कि सहयात्री को जरा भी शक नहीं होने देता और मीठी बातों में उलझाकर उन्हें बिस्कीट, चाय, जूस जैसी चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला देता है और लूटपाट कर भाग जाता है।