फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   acb trapped female staff red handed while taking bribe of rs 2 thousand in jhunjhunu

बिल पास करवाने की एवज में महिलाकर्मी ने मांगी 2 हजार की रिश्वत,एसीबी ने धरा

Tue, 05 Dec 2017 08:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 05 Dec 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
acb trapped female staff red handed while taking bribe of rs 2 thousand in jhunjhunu
bribe
झुंझुनूं एसीबी की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए कलाखरी ग्राम पंचायत की ग्रामसेवक संजू शर्मा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पंचायत समिति में कार्यरत नरेगा लेखाकार अमित गुप्ता संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन



सीआई ने बताया कि कलाखरी के बजरंगलाल यादव ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी मंजूदेवी ने पंचायत में पानी के कूंडों का निर्माण किया था। इसका करीब 87 हजार रुपए का भुगतान अटका रखा था। बिल पास कराने की एवज में लेखाकार 10 हजार व ग्रामसेवक बिल समिट करने के दो हजार रुपए की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


एसीबी ने रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया और उसके बाद कार्रवाई की। ग्रामसवेक को ग्रामपंचायत के अटल सेवा केंद्र पर दो हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अकांउटेंट ने पैसे लेने से किया इंकार

acb trapped female staff red handed while taking bribe of rs 2 thousand in jhunjhunu
दो हजार का नोट - फोटो : self
एसीबी के सीआई हवासिंह ने बताया कि ग्रामसेवक संजुदेवी को दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं लेखाकार अमित गुप्ता ने कार्रवाई के दौरान एनवक्त पर रुपए लेने से इंकार कर दिया। जबकि सत्यापन के दौरान लेखाकार ने अपने लिए 10 हजार रुपए की मांग की थी, जो रिकॉर्ड है। दोनों से बुहाना के अटल सेवा केंद्र पर पूछताछ की गई। आरोपियों को बुधवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed