फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Acb rajasthan trap a police inspector and his broker taking bribe in bharatpur

थानेदार ने ट्रांस्पोर्टर से कहा, हर महीने चाहिए सवा लाख, लेकिन वसूली के समय छूटे पसीने

Wed, 29 Nov 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 29 Nov 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
Acb rajasthan trap a police inspector and his broker taking  bribe in bharatpur
पीली जर्सी में थानाप्रभारी, लाल टीशर्ट में दलाल - फोटो : Vishnu Sharma
एक थानेदार ने वसूली का खेल चला रखा था। इस बार थानेदार की नजरें एक ट्रांस्पोर्टर पर पड़ीं, तो उसने उसके सामने भी सवा लाख रुपए मंथली की डिमांड रख दी। वसूली करते इस घूसखोर इंस्पेक्टर और उसके दलाल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रंगे हाथों धर लिया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में सेवर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसीबी की यह कार्रवाई राजस्थान के भरतपुर जिले में की गई। आईजी वी.के. सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश यादव, कामां थानाप्रभारी है। वहीं, उसका दलाल आरोपी प्रताप उर्फ टिंकू यादव निवासी अंबेडकर चौराहा, कामां भरतपुर है।
विज्ञापन


रिश्वत के इस खेल का खुलासा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर व भरतपुर की संयुक्त टीम ने एएसपी आलोक सिंहल के निर्देशन में किया, जिन्होंने थानाप्रभारी राकेश यादव को 40 हजार रुपए और उसके दलाल टिंकू यादव को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव बनाने के लिए पकड़ लिए ट्रांस्पोर्टर के तीन ट्रक

Acb rajasthan trap a police inspector and his broker taking  bribe in bharatpur
bribe - फोटो : Demo pic
आईजी वीकेसिंह के मुताबिक पहाड़ी गांव, भरतपुर निवासी कल्याण सिंह गुर्जर ने एसीबी भरतपुर व जयपुर को शिकायत की थी कि कामां थानाप्रभारी राकेश यादव उसके पांच ट्रक चलवाने की एवज में सवा एक लाख रुपए की मंथली बंधी मांग रहा है।

दबाव बनाने के लिए थानाप्रभारी ने कल्याण सिंह के तीन ट्रक व एक जेसीबी को सोमवार को पकड़ लिया। जिन्हें छोड़ने की एवज में 70 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया। जिसमें मंगलवार सुबह एसएचओ राकेश यादव ने रिश्वत के 30 हजार रुपए ले लिए और बाकी 40 हजार रुपए रात को मांगे।

एडिशनल एसपी आलोक सिंघल के निर्देशन में भरतपुर एसीबी के प्रभारी इंस्पेक्टर महेश शर्मा ने रात करीब 9.30 बजे ट्रेप की कार्रवाई शुरू की।

दलाल को रिश्वत की रकम लेकर सरकारी आवास पर पहुंचाने को कहा

Acb rajasthan trap a police inspector and his broker taking  bribe in bharatpur
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एसीबी के सामने शिकायतकर्ता कल्याण ने कामां थानाप्रभारी राकेश यादव को फोन कर रिश्वत की रकम के बारे में बात की। तब सीआई राकेश यादव ने दलाल प्रताप उर्फ टिंकू यादव के मार्फत 40 हजार रुपए देने और उसे साथ लेकर सरकारी आवास पर बुलाया।

परिवादी कल्याण सिंह गुर्जर रिश्वत लेकर दलाल प्रताप उर्फ टिंकू यादव के यहां पहुंचा। उसने ज्योंही 40 हजार रिश्वत ली। तभी आरोपी टिंकू को एसीबी ने दबोच लिया। इसके बाद एसीबी टीम थानाप्रभारी राकेश यादव के सरकारी आवास पर पहुंची। जहां उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed