{"_id":"59b25aee4f1c1be17f8b4f3a","slug":"acb-raid-on-jda-officier-at-his-office-and-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीबी के चंगुल में जेडीए के ये अधिकारी, आॅफिस और ठिकानों पर छापे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसीबी के चंगुल में जेडीए के ये अधिकारी, आॅफिस और ठिकानों पर छापे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
मुकेश मीणा का मकान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जेडीए में कार्यरत एक अधिकारी के आॅफिस और बंगले समेत चार ठिकानों पर छापामारी की। जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतों के मद्देनजर एसीबी की यह कार्रवाई हुई। जिसमें अधिकारी के प्रोपर्टी दस्तावेज व अन्य अहम जानकारियां एकत्र की जा रही है।
एसीबी की यह कार्रवाई आज अचानक जयपुर विकास प्राधिकरण में आॅफिस सुपरिटेंडेंट मुकेश मीणा के कमरा नंबर 228 में हुई। एसीबी की छापेमारी से जेडीए परिसर में हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि आॅफिस के अलावा एसीबी टीम ने मुकेश मीणा के बस्सी स्थित आवास और फार्म हाउस पर भी छापा मारा।
इस दौरान एसीबी ने मुकेश मीणा के कार्यालय में उनके कम्प्यूटर और तमाम दस्तावेजों को खंगाल कर जांच-पड़ताल की। एसीबी की टीम अनियमितताएं और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतों के बाद मुकेश मीणा से पूछताछ भी कर सकती है। वे इससे पहले नगर निगम में भी जोन उपायुक्त रह चुके हैं। जहां भी कई बार उनकी कार्यप्रणाली चर्चाओं में आई थी। फिलहाल एसीबी की मुकेश मीणा के जेडीए कार्यायल घर और फार्म हाउस पर कार्रवाई जारी है।