फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   acb arrest an agent of corrupt sub inspector from udaipur

पति और स्कूटर छोड़ने के लिए ASI ने मांगे 50 हजार, 30 हजार रुपए लेते दलाल अरेस्ट

Sat, 10 Jun 2017 05:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 10 Jun 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
acb arrest an agent of corrupt sub inspector from  udaipur
bribe
चोरी के कथित मामले में फंसी एक महिला का स्कूटर छोड़ने और पति से रिमांड के दौरान सख्ती नहीं बरतने के लिए उदयपुर पुलिस के एएसआई ने 50 हजार रुपए की डिमांड की। बाद में मामला 30 हजार रुपए में तय हुआ। एसीबी ने ये राशि लेते एएसआई के दलाल को अरेस्ट कर लिया जबकि एएसआई फरार हो गया। 
विज्ञापन


एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार, शहर के भुवाणा क्षेत्र के गांधीनगर निवासी लक्ष्मी पत्नी संदीप परिहार को प्रतापनगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। जिसे बाद में जमानत मिल गई। जांच अधिकारी एसआई जगदीश चन्द्र सेन ने लक्ष्मी के स्कूटर को जांच के दौरान जब्त कर थाने में रखवा दिया था। जमानत पर छूटने के बाद लक्ष्मी स्कूटर लेने पहुंची तो जगदीश सेन ने उसके पति को फंसाने की धमकी दी। उसने स्कूटर को छोड़ने व पति को बचाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन


लक्ष्मी ने यह राशि देने से मना कर दिया तो जगदीश ने प्रतापनगर पोस्ट ऑफिस के पीछे रहने वाले सलीम पुत्र शफी मोहम्मद से मिलने को कहा। सलीम यह मामला 30 हजार में सुलझाने पर उसे रजामंद कर लिया। उधर, लक्ष्मी ने एसीबी को इसकी शिकायत कर दी। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी के सीआई हरिशचन्द्र सिंह, मुकेश सोनी की टीम ने आरोपित सलीम को गांधीनगर से 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी राजेश भारद्वाज ने बताया कि दलाल की सूचना पर ब्यूरो की टीम आरोपी एसआई को पकड़ने प्रतापनगर थाने पहुंची, लेकिन उससे पहले ही उसे भनक लग गई और वह मौके से भाग गया। फिलहाल टीम ने थाने में उसके कमरे को सील कर दिया है। पैतृक आवास काकरवा भूपालसागर में भी एक टीम रवाना की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed