{"_id":"5a65f0044f1c1b72268b5d11","slug":"abdul-subhan-qureshi-simi-terrorist-taukir-arrested-wanted-of-sog-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान का भी गुनाहगार है 'भारत का बिन लादेन' तौकीर, 10 साल से वांटेड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान का भी गुनाहगार है 'भारत का बिन लादेन' तौकीर, 10 साल से वांटेड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 Jan 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
abdul subhan qureshi
- फोटो : ani
भारत का बिन लादेन कहा जाने वाला अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर राजस्थान का भी गुनाहगार है। राजस्थान एसओजी को उसकी करीब 10 साल से तलाश थी।
गौरतलब है कि भारत को बम धमाकों से हिला देने वालों में शामिल आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी को पुलिस ने दिल्ली के गाजीपुर से धर दबोचा है। राष्ट्रीय जांच सुरक्षा (एएनआई) ने तौकीर पर 4 लाख रुपए का ईनाम रखा हुआ था।
आंतकी तौकीर राजस्थान का वांछित है। जानकारी के अनुसार, तौकीर व अन्य आतंकियों के खिलाफ एसओजी थाने में वर्ष 2008 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस पर राजस्थान में रहकर प्रतिबंधित संगठन सिमी के लिए काम करने का आरोप है। राजस्थान में रहकर तौकीर ने सिमी के लिए नए सदस्य बनाए और फंडिंग भी जुटाई। उसके खिलाफ आईपीसी 153 ए, 295 ए, 120 बी, धारा 3,10,13,18 व 20 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम के तहत मुकदमें दर्ज है।

Trending Videos
पूछताछ के लिए SOG राजस्थान की टीम दिल्ली के लिए रवाना
abdul subhan qureshi
- फोटो : FILE PHOTO
जानकारी के अनुसार इस मुकदमे में 14 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे। इसके अलावा तौकीर समेत पांच आरोपी राजस्थान एसओजी के वांटेड चल रहे थे। जानकारी के अनुसार इनमें चार आरोपी गुजरात और मध्यप्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है और वे जेलों में बंद है। जबकि तौकीर की तलाश चार राज्यों की पुलिस और एनआईए कर रही थी।
एनआईए ने तौकीर के खिलाफ वर्ष 2010 में आतंकी घटनाओं के बाद मुकदमा दर्ज किया था। अब दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर से पूछताछ के लिए एसओजी राजस्थान की एक टीम आज एक उपाधीक्षक के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।