{"_id":"59f469254f1c1b0d698b7dae","slug":"a-woman-killed-her-husband-with-lover-police-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध: उसे नहीं पता था कि वह 'आस्तीन का सांप' पाल रहा है...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध: उसे नहीं पता था कि वह 'आस्तीन का सांप' पाल रहा है...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 28 Oct 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तों को तार तार करने वाली एक ऐसी कहानी, जिसमें अवैध संबंधों के सामने न किसी के अहसान आड़े आए न ही सात फेरों के सात वचन। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।
अवैध संबंधों के इस दर्दनाक अंत वाली कहानी की शुरुआत कुछ साल पहले हुई। जब भूरा अपने गांव मुरैना (मध्यप्रदेश) से जयपुर आया। उसने अपने दूर की रिश्तेदार के यहां शरण ली। दूर की रिश्तेदार अनेगा अपने पति और पांच बच्चों के साथ कानोता में रहती थी। अनेगा का पति पप्पू सीवर के गड्ढ़े खोदने का काम करता था। उसने भूरा को भी काम दिया और रहने के लिए अपने घर में जगह भी दी।

पति ने टोका तो बनाया ये खतरनाक प्लान
किलर
तीनों एक परिवार की तरह रहने लगे। इसी बीच भूरा और अनेगा में अवैध संबंध बन गए। पप्पू इस बात से अनजान था। लेकिन जब उसे दोनों के बीच पल रहे गलत संबंधों की भनक लगी तो उसने जमकर इसका विरोध किया। प्रेमी और प्रेमिका को पति का ये विरोध इतना अखरा कि उन्होंने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। उन्होंने इस प्लान में पांच बच्चों के भविष्य को भी दांव पर लगा दिया।
पूरी प्लानिंग हुई और दिवाली का दिन तय किया गया। पप्पू शराब पीने की आदी था। उसकी इसी लत को सहारा बनाया गया। 19 अक्टूबर यानी दीपावली की रात जब पप्पू अपने घर में नशे में चूर हो कर सो गया तो दोनों प्रेमी और प्रेमिका ने गड्ढ़ा खोदने वाले सब्बल से सिर फोड़कर उसकी हत्या कर दी। रात करीब डेढ़ बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद वे लाश को गड्ढ़े में पटककर मध्यप्रदेश भाग गए।