{"_id":"59ccdc6b4f1c1bcd538b4e1f","slug":"a-son-killed-his-mother-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां ने नहाने को कहा, तो गुस्सैल बेटे ने मां को ही कुएं में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने नहाने को कहा, तो गुस्सैल बेटे ने मां को ही कुएं में फेंका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 28 Sep 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
फिर कुएं में फेंकी लाश
- फोटो : Amar Ujala
एक बुजुर्ग मां का कसूर सिर्फ इतना सा था कि उसने अपने बेटे से नहाने के लिए कह दिया था। इससे खफा बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मां की हत्या कर दी और लाश को एक चद्दर में बांधकर कुएं में फेंक दिया। वारदात का पता चला तो इलाके में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
यह मामला है राजस्थान में करौली जिले की मासलपुर तहसील का। यहां के मुरलीपुरा गांव में रहने वाली 65 वर्षीया बादामी जाटव की उसके 30 वर्षीय बेटे लाखन ने ही हत्या कर डाली। मासलपुर थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे लाखन को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार बादामी देवी अपने बेटे लाखन के साथ ही गांव में रहती थी। बीते दिन बादामी ने अपने बेटे लाखन से नहाने की जिद की। इससे लाखन खफा हो गया और उसकी अपनी मां से कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्साए लाखन ने घर में रखी कुल्हाड़ी से मां बादामी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

रिश्तेदार को डरा-धमकाकर भगाया
arrest
- फोटो : Demo pic
बताया जा रहा है कि इसी दौरान बादामी देवी के रिश्तेदार महिला मौके पर पहुंची तब लाखन ने उसे डरा धमकाकर भगा दिया। इसके बाद उसने मां की लाश को एक चादर में बांधकर नजदीक ही खुले कुएं में फेंक दिया और वहां से भाग निकला। वारदात का पता चलने पर बादामी के बड़े बेटे ने पुलिस को सूचना दी।
थानाप्रभारी गजानंद जाट ने ग्रामीणों की मदद से बादामी के शव को कुएं से बाहर निकलवाया और उसे मोर्चरी पहुंचाया। वारदात के बाद बादामी के पति पन्नू जाटव ने मासलपुर थाने में बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में हर किसी की जुबान पर इस हत्या की ही चर्चा चल रही है।