{"_id":"5981a9884f1c1bf2418b4eb7","slug":"a-police-van-uncontrolled-during-cm-visit-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तो इसलिए दुर्घटनाग्रस्त हो गई सीएम काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तो इसलिए दुर्घटनाग्रस्त हो गई सीएम काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित हुई पुलिस गाड़ी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और लोहे की जाली तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। ये सब एक अन्य कार को सीएम काफिले से दूर रखने के दौरान हुआ।
घटना आज दोपहर की है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे डिग्गी कल्याण जी के दर्शन करने के लिए जयपुर से टोंक जा रही थी। इस दौरान उनका काफिला दुर्गापुरा होते हुए जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर एसएल कट पर पहुंचा।
तभी सामने से एक अन्य गाड़ी सीएम के काफिले की तरफ आती नजर आई। काफिले में चल रही एसीपी साउथ सुबोध शर्मा की बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर ने अपनी रफ्तार तेज कर दी। इससे ये अनियंत्रित हो गई और सड़क तथा सर्विस लेन के बीच डिवाइडर लगी लोहे की जालियों को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई और पेड़-पौधों से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए।

काफिले में घुसने का प्रयास कर रही कार व उसके चालक की तलाश
अनियंत्रित हुई पुलिस गाड़ी
- फोटो : Amar Ujala
सूचना मिलने पर पूर्व जिले और ट्रेफिक के आला अधिकारी भी मौके पर आ गए। जिन्होंने बोलेरो में मौजूद एसीपी सुबोध शर्मा व उनके ड्राइवर, गनमैन को बाहर निकाला। पुलिस उच्चाधिकारियों के मुताबिक वे सकुशल बच गए। बाद में, क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकलवाया गया।
इस दौरान काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। जवाहर सर्किल थाना पुलिस के मुताबिक उस कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है, जो कि सीएम कार काफिले की तरफ आ गया था।
इस दौरान काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। जवाहर सर्किल थाना पुलिस के मुताबिक उस कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है, जो कि सीएम कार काफिले की तरफ आ गया था।